सोना-चांदी में जबरदस्त गिरावट क्या सस्ता हो गया है 

सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। चांदी भी भारी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव भी लाल निशान पर करते दिखे। 28th अगस्त 2024  बुधवार शाम से 4 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.53 फीसदी या 381 रुपये की गिरावट के साथ 71,741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर करता दिखा।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी गई है। बल्कि चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी बुधवार शाम 1.64 फीसदी या 1406 रुपये की गिरावट के साथ 84,252 रुपये प्रति किलोग्राम पर करती दिखी।

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। बुधवार शाम कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.07 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 29.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी हाजिर 2.08 फीसदी या 0.62 डॉलर की गिरावट के साथ 29.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मंगलवार को पिछले सत्र में चांदी 88,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Leave a comment