ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को सिल्वर

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के नीरज चोपड़ा ने कमाल करते हुए भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला। नीरज सो गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह चूक गए। नीरज ने 98.45 के सीजन बेस्ट के साथ फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे।

भारत के स्टार भाला फेंक नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। नीरज ने 6 में से सिर्फ एक में ही सही थ्रो कर पाए। बाकी के 5 थ्रो उनके फाउल रहे। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो अपने दूसरे प्रयास में किया था। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सबसे ज्यादा दूर 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीता है।  नीरज चोपड़ा का चौथा प्रयास भी फाउल हो गया। नीरज ने दूसरे प्रयास में 87.87 मीटर का थ्रो फेंका था। इस तरह वह पाकिस्तान के अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर हैं। नीरज के पास अभी दो मौके बचे हुए हैं, जिसमें वह नदीम को पीछे छोड़ सकते हैं। पहले प्रयास में फाउल के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक कर दमदार वापसी की है। नीरज चोपड़ा से आगे पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं। अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर काबिज है। नीरज की तरह अपने पहले थ्रो में ही फाइनल में जगह बना ली थी। चोपड़ा को फाइनल में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिल सकती है जो सही समय पर फॉर्म में लौटे हैं। ओलंपिक की तरह यहां भी कुछ सेकंड में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर दिया था, लेकिन इस बार पिछले ओलंपिक की तुलना में चुनौती अधिक कड़ी है।

Leave a comment