लड़की ने बीच सड़क पर मनचले को पीटा, जड़े थप्पड़.

यूपी के बुलंदशहर में एक लड़की ने मनचलों को अच्छा सबक सिखाया है और बीच सड़क पर उनकी पिटाई की है। मनचलों ने छात्रा को सरे बाजार रोककर छेड़छाड़ की थी। यूपी के बुलंदशहर में मनचलों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है, इसलिए उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह बीच सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन इस बार मनचलों का सामना एक बहादुर लड़की से हो गया, जिसने उन्हें अच्छी तरह से सबक सिखाया। 2 युवकों ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद छात्रा ने बीच बाजार में साइकिल रोककर मनचले युवक को चांटा मारा। इस दौरान मनचले ने भी छात्रा के साथ मारपीट की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

यूपी के बुलंदशहर में मनचलों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है, इसलिए उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह बीच सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन इस बार मनचलों का सामना एक बहादुर लड़की से हो गया, जिसने उन्हें अच्छी तरह से सबक सिखाया। छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद छात्रा ने बीच बाजार में साइकिल रोककर मनचले युवक को चांटा मारा। इस दौरान मनचले ने भी छात्रा के साथ मारपीट की। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने खानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला थाना खानपुर क्षेत्र के कस्बा खानपुर के मुख्य बाजार का है और ये घटना सोमवार की बताई जा रही है। 

यूपी के मुजफ्फरनगर से भी छेड़खानी का मामला सामने आया था। यहां तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर छात्राओं का पीछा करते हुए उनके कोचिंग सेंटर पहुंच गए थे। इस दौरान युवकों ने उन्हें डराया-धमकाया भी था। ये घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वह अपने पैरों पर ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी के गांधी कॉलोनी का बताया जा रहा था। आरोपियों की पहचान शोभित और उज्जवल के रूप में हुई थी और वह शहर के ही निवासी पाए गए थे। इस मामले पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया था और मनचलों को वो सबक सिखाया था कि वह अपने पैरों पर ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी के गांधी कॉलोनी का बताया जा रहा था। आरोपियों की पहचान शोभित और उज्जवल के रूप में हुई थी और वह शहर के ही निवासी पाए गए थे।

Leave a comment