भारतीय हॉकी टीम ने लहराया परचम, सांस रोक देने वाले मैच

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप-बी के एक मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर ओलंपिक का शानदार आगाज किया। भारत के लिए मनदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए लेन सैम और सिमन ने गोल किए। भारत का अगला मुकाबला 29 जुलाई को अर्जेटीना के साथ होगा। न्यूजीलैंड ने चौथे मिनट में गोल का प्रयास किया। हालांकि, गोलकीपर अभिषेक ने शानदार सेव किया। हालांकि, 8वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिली। इसका न्यूजीलैंड ने पूरा फायदा उठाया। लेन सैम ने पेनाल्टी कॉर्नर लिया और गोल पोस्ट को भेदा। सैम ने न्यूजीलैंड को मैच में 1-0 से आगे किया। पहले क्वार्टर में गुरजंत सिंह को तीन मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्हें ग्रीन कार्ड मिला।

दूसरे में भारत ने की वापसी

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। न्यूजीलैंड के कप्तान निक वुड्स को यालो कार्ड मिला और उन्हें पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारत को 24वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत ने स्ट्राइक ली और मनदीप सिंह गोल कर भारत को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। हालांकि, इस गोल के खिलाफ न्यूजीलैंड ने रेफर्ल लिया था, लेकिन अंपायर ने गोल को सही ठहराया। पहले हाफ तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा।

टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली भारतीय टीम को अब 29 जुलाई को पूल बी के अगले मैच में रियो ओलंपिक चैम्पियन रही अर्जेंटीना से खेलना है. इस मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर गंवाने वाली भारतीय टीम को इस कमी से पार पाना होगा. पहले क्वार्टर में भारतीय टीम दबाव में दिखी और खिलाड़ियों ने कई सहज गलतियां की. गेंद पर नियंत्रण के मामले में भी न्यूजीलैंड ने बाजी मारी.

 सोमवार को भी मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है। दक्षिण अमेरिकी टीम विपक्षी खिलाड़ियों की कड़ी घेराबंदी करने के लिए जानी जाती है। साथ ही उसका पावरगेम भी अच्छा है। ऐसे में भारतीय रक्षा पंक्ति को काफी मुस्तैदी की जरूरत पड़ेगी। भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल के लिए संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी। भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने कई अच्छे बचाव किए थे। भारतीय टीम पूल बी में बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है लेकिन भारत की स्थिति की सही तस्वीर अर्जेंटीना और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बारह टीमों को दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से चार-चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल के लिए संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी। भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने कई अच्छे बचाव किए थे। भारतीय टीम के बाद दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है लेकिन भारत की स्थिति की सही तस्वीर के खिलाफ होने वाले मैचों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बारह टीमों को दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से चार-चार टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

Leave a comment