IND vs SL पर श्रीलंका को पहला झटका, अर्शदीप ने मेंडिस को किया आउट, भारत ने 213 रन बनाए

आज से भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही गंभीर युग की भी शुरुआत हो रही है। गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद यह टीम इंडिया की पहली सीरीज है। नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम इसका शानदार आगाज करना चाहेगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकल में खेला जा रहा है। 

श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका को नौवें ओवर में 84 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने कुसल मेंडिस को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। कुसल 27 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 91 रन है। फिलहाल पथुम निसांका और कुसल परेरा क्रीज पर हैं।

भारत ने 213 रन बनाए

भारत ने श्रीलंका के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 213 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 49 रन की और यशस्वी जायसवाल ने 40 रन की पारी खेली।

 पंत और रिंकू भी आउट

एक बार फिर फेल रहे। वह सात रन बना सके। इसके बाद 201 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। ऋषभ पंत 33 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, 20वें ओवर में 206 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। रिंकू सिंह एक रन बनाकर आउट हुए।

भारत को तीसरा झटका

भारत को 150 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मथिशा पथिराना ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 26 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 153 रन है।

 

Leave a comment