फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी का शेयर इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस शेयर ने कुछ ही समय में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। बात अगर इस हफ्ते की करें तो सोमवार से लेकर शुक्रवार को बाजार बंद होने तक इन 5 दिनों में इस शेयर ने 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। गुरुवार को जहां इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा था तो वहीं शुक्रवार को इसमें 4.47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस समय इस शेयर की कीमत 1.87 रुपये है।
इस शेयर ने एक महीने में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। एक महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत 1.27 रुपये थी। अब यह 47.24 फीसदी बढ़कर 1.87 रुपये हो गई है। इस एक महीने में इसमें 60 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अगर एक महीने पहले आपने इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज यह रकम बढ़कर 1.47 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको एक लाख रुपये निवेश करने पर 47 हजार रुपये का फायदा होता।

इस कंपनी के शेयर ने 28 महीने पहले धमाल मचाया था। उस समय इसने निवेशकों को 100, 200 फीसदी नहीं बल्कि 2000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था। दिसंबर 2021 की शुरुआत में इस कंपनी के एक शेयर का भाव करीब 16 पैसे था। यहां से इस शेयर ने छलांग लगानी शुरू की। यह बढ़ोतरी करीब 3 महीने तक रही। मार्च 2022 में यह शेयर 3.39 रुपये पर पहुंच गया था। ऐसे में इस शेयर ने करीब 3 महीने में ही निवेशकों को 2000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया था।यह कंपनी शेयर मार्केट में जुलाई 2013 लिस्ट हुई थी। उस समय इसकी कीमत 1.51 रुपये थी। इसके बाद इसके शेयर में तेजी देखी गई। जनवरी 2014 में यह 20 रुपये के पार चला गया। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट आ गई। समय-समय पर इस कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव आता रहा है। जून 2017 से लेकर नवंबर 2021 तक इसकी कीमत लगभग स्थिर रही। दिसंबर 2021 से इसमें फिर से उछाल आया।

कंपनी निदेशक मंडल अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर और डिविडेंड जारी कर सकता है। कुछ समय पहले कंपनी ने बताया था कि 12 अगस्त को कंपनी की बोर्ड बैठक होगी। इसमें बोनस शेयरों और डिविडेंड भुगतान के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। माना जा रहा है|