भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2024 में भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दांबुला में मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने अभी तक हुए 8 महिला एशिया कप में 7 की ट्रॉफी जीती है।
इस टूर्नामेंट में 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और यूएई की टीम भी हिस्सा ले रही है। अभी तक हुए 8 टूर्नामेंट में भारतीय टीम 7 बार विजेता रही है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

दांबुला क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां तीन महिला टी 20 मैच खेले गए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 133 रहा है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 124 है। दांबुला की पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। यहां महिला टी 20 का औसत स्कोर 150 रहा है जबकि सर्वोच्च स्कोर 209 और सबसे छोटा स्कोर 115 रन का रहा है।
बात करें दोनों टीमों के पीछले पांच मुकालबों की तो भारत ने तीन जीते और एक मैच गंवाया है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपने पांच टी 20 मुकाबलों में एक में जीत दर्ज की है, जबकि चार मैच में उसे झेलनी पड़ी है।
कहां देखें लाइव?
एशिया कप टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. आप इन दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव मैच का मजा ले सकते हैं.
Disney Hotstar पर लाइव देखें मैच
डिज्नी हॉटस्टार को आप गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से इन्सटॉल कर सकते हैं. और लॉगिन करके लाइव मैच के साथ कोई भी फ्री कंटेंट देख सकते हैं.