लंदन में कृष्ण दास कीर्तन में डूबीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

लंदन में : बॉलीवुड-क्रिकेट की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल हैं. कपल को लेकर लंबे वक्त से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं. विराट-अनुष्का अभी लंदन में है. लंदन से कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में विराट-अनुष्का कृष्ण दास का कीर्तन में दिखाई दे रहे हैं.

विराट-अनुष्का के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें साथ में क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने अटेंड किया कीर्तन

 विराट-अनुष्का का जो वीडियो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है वो कृष्णा दास के कीर्तन का है। आपको बता दें कि कृष्णा दास का असली नाम जेफरी कैगेल था, उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा 1960 में शुरू की थी। उसी दौरान वह भारत आए और नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का भी नीम करोली बाबा के भक्त हैं। लंदन शिफ्ट होने की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कीर्तन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

अनुष्का शर्मा की उपकमिंग मूवी

अनुष्का शर्मा  उपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। ये फिल्म  क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बेस्ड होगी। अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 24, अगस्त 2024 में रिलीज होगी। 

Leave a comment