रूस में बोले पीएम मोदी युद्ध के बीच शांति संभाव नहीं

स्रोत: एएनआई

पीएम मोदी ने पुतिन से क्या कहा

टेलीविजन पर प्रसारित अपने प्रारंभिक वक्तव्य में मोदी ने पुतिन और विश्व समुदाय को आश्वस्त किया कि भारत शांति के पक्ष में है और यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने में योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “नयी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति सबसे जरूरी है… बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती।” प्रधानमंत्री ने सोमवार को पुतिन के साथ हुई अनौपचारिक बातचीत का भी जिक्र करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति को सुनने से उम्मीद बनी।

पुतिन ने भारत की तारीफ की

पुतिन ने कहा कि रूस और भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलकर काम करते हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने पुतिन के हवाले से कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर, खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों के भीतर साथ मिलकर काम करते हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि “मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) तथा ब्रिक्स जैसे समूहों के भीतर” भागीदारी है। पुतिन ने कहा, “कल हमें अनौपचारिक माहौल में संवाद करने और लगभग सभी मुद्दों पर बात करने का अवसर मिला।”

भारत-रूस संबंधों पर क्या बोले पुतिन

तिन ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि रूस और भारत के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा, “हमारे बीच दशकों से अच्छी दोस्ती रही है। आज, हमारे संबंधों में एक विशेष रणनीतिक साझेदारी का तत्व है।” पुतिन ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पिछले वर्ष इसमें 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इस वर्ष की पहली तिमाही में इसमें 20 प्रतिशत की और वृद्धि हुई।”

भारत-रूस संबंधों पर क्या बोले पुतिन

पुतिन ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि रूस और भारत के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा, “हमारे बीच दशकों से अच्छी दोस्ती रही है। आज, हमारे संबंधों में एक विशेष रणनीतिक साझेदारी का तत्व है।” पुतिन ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पिछले वर्ष इसमें 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इस वर्ष की पहली तिमाही में इसमें 20 प्रतिशत की और वृद्धि हुई।”

पीएम मोदी को पुतिन ने दी बधाई

पुतिन ने मोदी को भारत का प्रधानमंत्री फिर से चुने जाने पर बधाई दी। पुतिन ने यह भी उल्लेख किया कि नयी दिल्ली में पिछले महीने अपनी सरकार का गठन होने के बाद मोदी पहले आधिकारिक दौरे पर रूस आए हैं। पुतिन ने मोदी को अक्टूबर में रूस के शहर कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी आमंत्रित किया है। रूस के राष्ट्रपति ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा, “हमें इस साल कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आपको देखकर खुशी होगी।”

Leave a comment